फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नामी स्कूलों में बिना परमिट चल रहीं प्राइवेट वैन को किया सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नामी स्कूलों में बिना परमिट चल रहीं प्राइवेट वैन को किया सीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिना परमिट और फिटनेस के वाहनों का संचालन रुक नहीं रहा है। शहर के तीन नामी स्कूलों में लगी तीन प्राइवेट वैन बिना परमिट बच्चों को ढोती पकड़ी गईं। संभागीय परिवहन विभाग ने वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया है।
मोदीनगर में छात्र की मौत के बाद जिले में स्कूल बसों और प्राइवेट बसों के फिटनेस की जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को जिले में एआरटीओ प्रवर्तन दल की ओर से जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह शास्त्री नगर में होली चाइल्ड स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही प्राइवेट वैन के कागजों की जांच की गई तो पता चला कि वैन का परमिट समाप्त हो चुका है। वहीं, इंग्राहम स्कूल और सेंट पॉल स्कूल में लगी प्राइवेट वैन का भी परमिट समाप्त मिला। लालकुआं में एक प्राइवेट बस जो क्षमता से अधिक यात्री बैठाए थी और बिना परमिट चल रही थी, सीज कर दिया गया। आरटीओ विभाग की ओर से अपील की गई है कि वह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए रजिस्टर्ड वाहनों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

चाबी नाले में फेंककर भागा चालक
शास्त्री नगर में वाहन चेकिंग के दौरान बिना परमिट पकड़ी गई स्कूली वैन के चालक ने वैन की चाबी नाले में फेंककर भाग गया। आरटीओ विभाग के कर्मियों वैन को पुलिस के कब्जे में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार वाहन किया रवाना
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को हापुड़ चुंगी से आरटीओ और यातायात विभाग की ओर से जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन 31 मई तक जिले के अलग अलग स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed