फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लिफ्ट में छह की जगह चढ़े 12 छात्र, पांचवीं मंजिल से गिरी 10 घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लिफ्ट में छह की जगह चढ़े 12 छात्र, पांचवीं मंजिल से गिरी 10 घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। आध्यात्मिक नगर स्थित आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस में बुधवार सुबह डी ब्लॉक के छात्रावास में पांचवीं मंजिल से लिफ्ट टूटकर गिर गई। हादसे में लिफ्ट में सवार बीबीए, बीसीए सहित मास्टर इन इंटरनेशनल बिजनेस (एमआईबी) के 10 छात्र घायल हो गए। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने घायलों को एनएच-9 स्थित मनीपाल अस्पताल में भर्ती कराया है। आठ छात्रों के हाथ और सिर में हल्की चोट आई, जबकि बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रियांशु पांडेय का पैर टूट गया, उसका ऑपरेशन किया गया। छह छात्रों की जगह लिफ्ट में 12 छात्र सवार थे।
सूचना पर एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह और एएसपी आकाश पटेल ने मनीपाल अस्पताल पहुंचकर घायल विद्यार्थियों का हालचाल लिया। इसके बाद कॉलेज पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना करने के साथ कॉलेज प्रबंधन से पूरी जानकारी हासिल की। आईएमएस यूसी कैंपस परिसर में बने लड़कों के छात्रावास ध्रुव में सुबह करीब सवा नौ बजे छात्र लिफ्ट से कॉलेज जाने के लिए निकले। लिफ्ट की क्षमता छह लोगों का भार संभालने की थी लेकिन लिफ्ट में दोगुना छात्र चढ़े।
विज्ञापन

छठवीं से पांचवीं मंजिल पर आकर रुकी लिफ्ट, फिर गिरी
12 छात्रों के लिफ्ट में सवार होने के बाद बिना दरवाजे के बंद हुए लिफ्ट पहले पांचवीं मंजिल पर आकर रुकी। फिर एकाएक टूटकर भूतल पर गिरी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हॉस्टल कर्मचारियों ने छात्रों को लिफ्ट से बाहर निकाला। 12 में से दो छात्रों को कोई चोट नहीं आई, जबकि बाकी 10 घायल विद्यार्थियों को पांच वाहनों के जरिये मनीपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन बोला, क्षमता से अधिक छात्र थे लिफ्ट में
घटना पर आईएमएस यूसी कैंपस के निदेशक डॉ. अजय कुमार का कहना है कि लड़कों के हॉस्टल में लगी लिफ्ट की क्षमता कुल छह छात्रों की थी लेकिन 12 विद्यार्थी सवार हो गए। क्षमता से अधिक भार होने के कारण यह हादसा हुआ है। लिफ्ट के मेंटेनेंस का कार्य बीते सप्ताह कराया गया था। एक सप्ताह पहले लिफ्ट ओवरलोड होने व बेवजह खोलने के प्रयास के मामले में सभी दिशा निर्देश जारी किए गए थे।
यह विद्यार्थी हुए घायल
आईएमएस यूसी कैंपस में हुए हादसे में पैर में सबसे ज्यादा गंभीर चोट रामपुर निवासी बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र प्रियांशु पांडेय को लगी। उनके पैर का ऑपरेशन तक करना पड़ा। इसके अलावा घायलों में आजमगढ़ निवासी बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र तनिष्क अग्रवाल, प्रखर वत्स, हर्ष जायसवाल, मुरादाबाद निवासी परम शर्मा, सहारनपुर निवासी ऋतिक सिंह, मुजफ्फरनगर निवासी अंश जैन के अलावा उत्तराखंड रानीखेत निवासी बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र सुमित कुमार सिंह और गाजियाबाद राजेंद्रनगर निवासी अश्विन प्रकाश शामिल थे। एमआईबी प्रथम वर्ष से केवल कंवर दीप शामिल थे।

तकनीकी टीम करेगी लिफ्ट की जांच
डीएम के आदेश पर कॉलेज पहुंचे एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह का कहना है कि कॉलेज छात्रावास में लिफ्ट गिरने की घटना की जांच की गई। कॉलेज प्रबंधन ने लिफ्ट ओवरलोड होने से हादसे की बात कही है। मामले में तकनीकी टीम की ओर से लिफ्ट की जांच कराई जाएगी। दूसरी ओर मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि लिफ्ट टूटने के मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके अलावा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed