फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ग्यारह साल चला प्यार, शादी होते ही बढ़ी तकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ग्यारह साल चला प्यार, शादी होते ही बढ़ी तकरार
विज्ञापन

गाजियाबाद। शादी से पहले जो जोड़े एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। शादी के कुछ दिनों बाद ही वह प्यार छू मंतर हो जाता है। महिला थाने और परिवार परामर्श केंद्र में ऐसे एक साल में 200 से अधिक मामले आए हैं जिनका शादी से पहले लंबे समय तक अफेयर चला लेकिन शादी के बाद ही रिश्ते में दरार आने लगी है।
काउंसिलर ज्योति गुप्ता ने बताया कि जितने मामले आते हैं इसमें दिखाई देता कि दोनों में कोई किसी की नहीं सुनना चाहता है। ऐसे मामलों में परिवार वालों का भी सहयोग नहीं मिलता है जिससे मामला और बिगड़ जाता है। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि शादी से पहले दोनों के मन में एक दूसरे की एक अलग छवि होती है। शादी के बाद रीति-रिवाज अलग होना, अहम, शक आदि बढ़ने लगते हैं। शादी के बाद बदल जाने की शिकायत सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन

केस- 1
लोनी निवासी महिला का शादी से पहले 11 वर्ष तक अफेयर चला था। शादी के दो साल बाद ही महिला थाने में मामला आ गया है। महिला का कहना है कि घर परिवार को संभालने के बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं होते हैं। अब ससुराल वालों की बातों में आकर पति भी रोजाना घर में लड़ाई करते हैं। वहीं पति का आरोप है कि वह घर की जिम्मेदारियों का नहीं समझती है और घूमने पार्टी करने में ज्यादा ध्यान रहता है। हमेशा फोन पर लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
लोहियानगर निवासी युवती की शादी पटेलनगर निवासी से 2017 में हुई थी। युवती नौकरी करती है और वह मायके में पैसे खर्च करती है। इस मामले को लेकर पति ने महिला थाने में शिकायत की। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि दोनों की लव मैरेज थी। दोनों 2013 से एक- दूसरे को चाहते थे और पांच साल बाद शादी की। अब पति का आरोप है कि वह उससे पिता और भाई की देखभाल नहीं करती उसका ध्यान मायके में रहता है। वेतन भी वहीं खर्च करती है। वहीं पत्नी का कहना है कि नौकरी पर जाने के समय परिवार वाले आईटम बनाने की फरमाइश कर देते हैं। अब नौकरी छोड़ने के लिए कह रहे हैं। मैं अपनी मां, भाई-बहन को नहीं छोड़ूंगी। यह शादी से पहले पति सबकुछ जानते थे अब शिकायत क्यूं।
केस-3
इंदिरापुरम निवासी युवती और युवक नौकरी के दौरान एक दूसरे से मिले थे। दोनों का अफेयर लगभग चार साल तक चला उसके बाद इसी वर्ष शादी हुई। शादी के एक महीने के बाद ही आपसी लड़ाई इतनी बढ़ गई कि मामला थाने पहुंच गया। युवती का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही लड़के की पाबंदियां बढ़ने लगी है। किससे बात करती हो, दोस्तों के साथ क्यों जाती हो, ऐसे कपड़े ना पहनो इस तरह की रोकटोक लगाने लगा है। लड़के का कहना है कि परिवार के साथ रहने पर उनके हिसाब से रहना पड़ता है। घरवाले नहीं चाहते कि नौकरी करे लेकिन यह नौकरी नहीं छोड़ना चाहती।

केस-4
समाज और परिवार वालों के विरोध के बाद गैर धर्म में दोनों ने शादी की थी। लाल कुआं निवासी युवती ने महिला थाने में पति द्वारा नशे की वजह से कलह और पिटाई करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। काउंसिलिंग में उसने बताया कि वह युवक को चार साल से जानती थी लेकिन उसने नशे की आदत को छुपाया था। अब वह सुबह से ही नशा करके पड़ा रहता है और बच्चों की भी पिटाई करता है। पति का कहना था कि पत्नी ने मुझे छोड़ देने की बात कही थी उसके बाद से ही ज्यादा नशा करने लगा हूं। आगे से ऐसा नहीं होगा मैं स्टांप पेपर पर लिखकर दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed