फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नहाली में धमाके से जमीदोज हुई दुकान, कई मकानों का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नहाली में धमाके से जमीदोज हुई दुकान, कई मकानों का नुकसान
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के नाहली गांव में बृहस्पतिवार रात एक परचून की दुकान तेज धमाके के साथ जमींदोज हो गई। धमाका इतना तेज था कि पास वाले मकान की दीवार गिर गई। आसपास के मकान व दुकानों में भी नुकसान हुआ है। कई मकान में दरार आ गई। धमाके की वजह फ्रीज कंप्रेशर का फटना बताया जा रहा है। जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची।
नाहली गांव निवासी शकील पुत्र जमीन गांव में परचून की दुकान करते हैं। वह पशुओं की खल चूरी भी रखते हैं। दुकान के पिछले हिस्से में आटा चक्की, सरसों का तेल निकालने के लिए स्पेलर लगा था। बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शकील दुकान बंद कर अपने घर चले गए। दुकान से घर की दूरी करीब 50 मीटर है। रात में करीब 12:30 बजे अचानक दुकान के अंदर से तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान जमींदोज हो गई और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के घरों से लोग बाहर आ गए। राहत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

मकानों में आई दरार, शीशे टूटे
परचून की दुकान में हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि उसके आसपास की दुकानों व मकानों में दरार आ गई। वहीं दुकान के साथ लगे जावेद के मकान की दीवार गिर गई। कई मकान के खिड़की के शीशे टूट गए। दीवार के मलबे में तीन पशु दबकर घायल हो गए। गनीमत रही कि जावेद परिवार के साथ अंदर वाले कमरों में थे। उनके भाई जुनैद की दुकान में दरार आ गई। ताहिर अंसार, बुंदू, सुबान, जमील, हनीफ, मकसुद, हाजी जुलफ्कार, हाजी असलम के मकान में भी दरार आ गई। दुकान में धमाका की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि धमाका इतनी तेज था कि दुकान का लिंटर गिरते ही शटर उछलकर करीब 20 मीटर दूर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों का सामान दबा
दुकानदार शकील का कहना है कि दुकान के अंदर करीब 10 लाख रुपये से अधिक कीमत का परचून का सामान रखा था। करीब 150 टिन तेज के रखे थे। बताया कि हादसे में दुकान के अंदर रखा करीब बीस लाख रुपये से अधिक का सामान मलबे में दब गया। वहीं आटा चक्की व स्पेलर मशीन भी मलबे में दब गई।

पुलिस-प्रशासन कर रहा जांच
मोदीनगर एसडीएम शुभांगी शुक्ला का कहना है कि दुकान में धमाका होने की सूचना पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया। हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद हादसे का कारण स्पष्ट होगा। भोजपुर थाना प्रभारी मुनेश सिंह का कहना है कि दुकान के अंदर बड़ा फ्रिज रखा था। आशंका है कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी और धमाका फ्रिज का कंप्रेशर फटने से हुआ। जांच के बाद वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed