{"_id":"62211920435e1f390952ec71","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2348922125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ लगाते युवकों को कार ने टक्कर मारी, बीसीए छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ लगाते युवकों को कार ने टक्कर मारी, बीसीए छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौड़ लगाते युवकों को कार ने टक्कर मारी, बीसीए छात्र की मौत
मुरादनगर। रावली रोड पर खिमावती गांव के पास दौड़ लगा रहे दो दोस्तों को एक तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। इसके बाद वैन सामने से आ रही कैब से टकरा गई। हादसे में बीसीए छात्र विष्णु उर्फ प्रीत (19) की मौत हो गई। एक छात्र समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया है।
खिमावती गांव निवासी विनेश वर्मा गांव में वीके पब्लिक स्कूल चलाते हैं। परिवार में पत्नी रजनी, बेटा विष्णु, देव व बेटी सहजल है। विष्णु दुहाई स्थित आईएएमआर कॉलेज में बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। दोस्तों के साथ रोजाना रावली रोड पर दौड़ की प्रैक्टिस करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा पांच बजे विष्णु अपने दोस्त दीपांशु शर्मा, हिमांशु त्यागी के साथ गांव के बाहर रावली रोड पर दौड़ लगा रहा था। तीनों दोस्त गांव के गेट से आगे पहुंचे तो रावली की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैन ने विष्णु व दीपांशु को पीछे से टक्कर मार दी। जबकि हिमांशु उनसे पीछे दौड़ रहा था। हादसे के बाद सामने से आ रही दूसरी कैब कार से जा टकराई। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हिमांशु घायल हो गया। वैन कार चालक नदीम व उसका भाई जुनैद निवासी नेकपुर गांव और कैब कार सवार रजत यादव, उसका चचेरा भाई टिंकू निवासी डोलचा गांव बुलंदशहर व कैब कार चालक राहुल निवासी बुलंदशहर घायल हो गया। मृतक छात्र के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया।
सड़क पर लगा सिर
नेकपुर गांव निवासी नदीम दूध बेचने का काम करता है। वह अपने भाई जुनैद के साथ वैन कार में दूध लेकर मोहनगर अर्थला बिक्री के लिए पहुंचाता है। बताया गया कि नदीम कार चला रहा था। हादसे में दूध बिखर गया। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि वैन की टक्कर के बाद विष्णु का सिर सड़क पर लगा। दीपांशु को गुम चोट आई। वैन चला रहे नदीम को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैब चालक राहुल व उसमें सवार रजत यादव, टिंकू को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
..........
सेना में जाने का था सपना
विनेश ने बताया कि विष्णु का सपना सेना में सेवा देने का था। हमेशा कहना था कि सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता हूं। दो साल से भर्ती की तैयारी कर रहा था।