{"_id":"6380ce9a0c37c748ae66cf5b","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2482722123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शिविन ने खुशी का गला दबाकर खेत में था फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शिविन ने खुशी का गला दबाकर खेत में था फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविन ने खुशी का गला दबाकर खेत में था फेंका
गाजियाबाद। नंदग्राम से कक्षा तीन की छात्रा खुशी (11) को अगवा कर हत्या करने के मामले में फरार 25 हजार के इनामी शिविन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शिविन गुजरात भागने की तैयारी में था। मुठभेड़ में शिविन के पैर में गोली लगी है। शिविन ने ही स्कूटी पर खुशी का गला दबाया और बोरे में बंद करके बुलंदशहर के सराय छबील में खेत में फेंका था।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया शिविन शर्मा बुलंदशहर के कोतवाली देहात आवास विकास-2 स्टेडियम रोड टांडा का रहने वाला है। शिविन गंभीर का दोस्त है। शिविन गुजरात की एक चाइनीज फूड फैक्टरी में हेल्पिंग का काम करता है।
एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि 20 नवंबर को मेला दिखाने के बहाने पड़ोसी बबलू ने खुशी का अपहरण किया था। बबलू ने शनि मंदिर के पास अमित को खुशी को दे दिया जो उसे दादरी बाईपास ले गया। दादरी बाईपास पर गंभीर और शिविन ने अमित से खुशी को लेने के बाद स्कूटी पर बुलंदशहर ले जाने लगे। स्कूटी शिविन की थी। स्कूटी शिविन चला रहा था और गंभीर खुशी को लेकर पीछे बैठा था लेकिन रास्ते में उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल डलवाया। इसके बाद गंभीर स्कूटी चलाने लगा और शिविन खुशी को लेकर पीछे बैठ गया। पुलिस को यह जानकारी सीसीटीवी फुटेज से मिली। इससे साफ है कि अनहोनी होने की आशंका में खुशी ने शोर मचाया तो शिविन ने स्कूटी पर ही उसका गला दबा दिया था।
विज्ञापन
साजिश के तहत शिविन साथ लाया था बोरा
पूछताछ में शिविन ने बताया कि उन्होंने पहले ही बच्ची की हत्या करने की साजिश रच ली थी। इसके लिए वह स्कूटी में बोरा रखकर लाए थे। पहले उनकी साजिश बुलंदशहर ले जाकर मारने की थी लेकिन बच्ची शोर मचाने लगी तो उन्हें रास्ते में ही उसे मारना पड़ा।
वारदात से एक दिन पहले आया था शिविन
शिविन गुजरात में फैक्टरी से छुट्टी लेकर 19 नवंबर को आया था। उसने पूछताछ में बताया कि गंभीर ने उससे रुपये का लालच देकर इस साजिश के बारे में 15 दिन पहले बताया था। लालच में आकर वारदात में शामिल होने के लिए वह राजी हो गया। पूरी साजिश बबलू, अमित और गंभीर ने रची थी।