{"_id":"62f55e661873fc1ee4498a2b","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd242898997","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाश: मास्क लगाकर चोरों ने खंगाले पुलिसकर्मी और कारोबारी के फ्लैट, सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाश: मास्क लगाकर चोरों ने खंगाले पुलिसकर्मी और कारोबारी के फ्लैट, सीसीटीवी में हुए कैद
Fri, 12 Aug 2022 01:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:24 AM IST
सार
मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आकाशनगर के राधाकृष्ण एंक्लेव में चोरों ने दो फ्लैट में ताला तोड़कर लाखों की कीमत के गहने और नकदी चोरी कर ली। दोनों परिवार रक्षाबंधन मनाने रिश्तेदारी में गए थे। सोसायटी में हेड कांस्टेबल विकास चौहान द्वितीय तल पर और कारोबारी आनंद गौतम ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। चोर विकास चौहान के फ्लैट से 10 लाख की कीमत के गहने और कारोबारी आनंद गौतम के फ्लैट से 35 हजार की नकदी, सोनी की चेन व अंगूठी चोरी करके ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन चोर मास्क लगाए हुए नजर आए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल विकास चौहान मूलरूप से एटा के रहने वाले हैं, वह हाल में कानपुर में तैनात हैं। विकास चौहान यहां अपने छोटे भाई प्रभात चौहान के साथ रहते हैं। दोनों भाई परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने एटा गए थे। ग्राउंड फ्लोर पर कारोबारी आनंद गौतम भी परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। सुबह पड़ोसियों ने दोनों फ्लैट का ताला टूटा और दरवाजा खुला देखकर दोनों परिवार को सूचना दी तो उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन
