{"_id":"62966e2f116ffc3c476a895e","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd239328198","type":"story","status":"publish","title_hn":"उस्तरे से हमला होने पर भी जिम संचालक ने चेन लुटेरे को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उस्तरे से हमला होने पर भी जिम संचालक ने चेन लुटेरे को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस्तरे से हमला होने पर भी जिम संचालक ने चेन लुटेरे को पकड़ा
गाजियाबाद। गोविंदपुरम में जिम संचालक सिद्धार्थ ने साहस दिखाते हुए चेन लुटेरे को पकड़ लिया। वह उनके दोस्त शैलेंद्र की चेन लूटकर जिम के सामने से भाग रहा था। दोस्त से फोन पर सूचना मिलते ही सिद्धार्थ बाहर आए और कार से पीछा करके लुटेरे को दबोच लिया। लुटेरे को छुड़ाने के लिए उसके साथी ने सिद्धार्थ के हाथ पर उस्तरे से वार किया फिर भी उसे नहीं छोड़ा। हाथ से खून बहता रहा लेकिन और लोगों के आने तक लुटेरे को पकड़कर रखा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
गोविंदपुरम के ही कर्पूरीपुरम निवासी नगर निगम के ठेकेदार शैलेंद्र से मंगलवार सुबह सात बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूटी। बदमाश भागने लगे तो शैलेंद्र ने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई नहीं था। शैलेंद्र ने देखा कि बदमाश उसके दोस्त सिद्धार्थ के जिम की तरफ भाग रहे है। उसने फोन से सिद्धार्थ को इसकी सूचना दी। सिद्धार्थ जिम के बाहर आ गए। बदमाश थोड़ा आगे निकल चुके थे। सिद्धार्थ ने कार ली और पीछा करना शुरू कर दिया। दो किमी. दूर सीबीआई एकेडमी के पास जैसे ही बदमाशों के नजदीक पहुंचे, कार से हलकी साइड मारकर उनकी बाइक गिरा दी।
बाइक के गिरते ही सिद्धार्थ ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के लिए दूसरा आया और उस्तरा निकाल लिया। जिस हाथ से सिद्धार्थ ने बदमाश को पकड़ रखा था, उसके साथी ने उसी पर उस्तरे से वार किया। सिद्धार्थ के हाथ से खून निकलने लगा लेकिन उन्होंने बदमाश को नहीं छोड़ा। साथ ही शोर भी मचा दिया। इस पर बदमाश के साथी के पैर उखड़ गए और वह भाग गया। पकड़े गए बदमाश ने भी भागने की कोशिश की लेकिन उसे सिद्धार्थ ने कसकर पकड़े रखा। थोड़ी देर में और लोग आ गए। उन्होंने बदमाश को घेर लिया और पुलिस को बुला लिया। इसके बाद बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बरामद हो गई लूटी गई चेन
पुलिस ने बदमाश की तलाशी ली तो लूटी गई चेन उसके पास मिली। इस पर पुलिस उसे थाना ले गई। उसने अपना नाम सोनू बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। और भी घटनाओं का खुलासा हो सकता है। उसके साथी की तलाश भी की जा रही है।