फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

महिला ने दोस्ती का झांसा देकर तेल व्यापारी से ठगे 70 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महिला ने दोस्ती का झांसा देकर तेल व्यापारी से ठगे 70 हजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। घंटाघर अनाज मंडी निवासी एक तेल कारोबारी को महिला ने हनी ट्रैप में फंसाकर हरिद्वार ले जाकर खाने में नशे का पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वहां से वापस लौटते समय महिला फोटो वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी देकर कारोबारी से 40 लाख रुपये की मांग भी की। रकम देने से मना करने पर रास्ते में 70 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि इसके बाद भी वह रुपये मांगती रही। परेशान होकर कारोबारी ने साइबर सेल में शिकायत की और नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला व्यापारी के पास पुराना ग्राहक बनकर आई थी। नंबर लेने के बाद उसने व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। कुछ दिन बाद महिला घूमने ले जाने का दबाव बनाने लगी। कारोबारी को हरिद्वार लेकर चलने के लिए मनाने के बाद महिला ने अपने सहेली के साथ मिलकर घटना की।
कारोबारी का कहना है कि उनके मोबाइल पर 18 अप्रैल को व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया। जिसमें लिखा था कि मेरा नाम कीर्ति है और वह उन्हें जानती है। यह उनकी दुकान से अक्सर तेल और घी लेने के लिए आती है। इसके बाद वह उन्हें लगातार मेसेज और फोन करने लगी। कारोबारी का कहना है कि वह उससे सामान्य तौर पर बात करने लगे। इसके बाद 20 अप्रैल को शाम कीर्ति नाम की महिला उनकी दुकान के कार्यालय में आई और बातचीत करते हुए हरिद्वार घूमाने की बात कहने लगी। इस पर कारोबारी ने मना कर दिया। लगातार दबाव बनाने पर कारोबारी 25 अप्रैल को हरिद्वार जाने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद कीर्ति ने कहा कि उनकी साथ उसकी सहेली रेखा भी चलेगी।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी
कारोबारी का कहना है कि दोनों महिलाओं ने उन्हें बेहोश करने के बाद अश्लील वीडियो बना ली थी। रास्ते में लौटते समय उनकी अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 40 लाख रुपये मांगे। रुपये ना देने पर कीर्ति ने उन्हें दुष्कर्म और अन्य झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। रास्ते में 70 हजार रुपये लेने के बाद दोनों लगातार रुपये मांगती रहीं। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबरों के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed