{"_id":"6258700b973bc557b272bffe","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd23690160","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में केमिकल का ड्रम फटने से श्रमिक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में केमिकल का ड्रम फटने से श्रमिक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में केमिकल का ड्रम फटने से श्रमिक इंद्र भूषण सिंह (38) की मौत हो गई। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से आर्थिक मदद न मिलने पर परिजन और श्रमिकों ने बृहस्पतिवार सुबह श्रमिक के शव को फैक्टरी के गेट पर रखकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन फैक्टरी प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए।
बता दें कि बिहार के डुमरी कला निवासी इंद्र भूषण सिंह सिहानी गांव में परिवार के साथ रहते थे। इंद्र भूषण कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार को काम के दौरान फैक्टरी में केमिकल का ड्रम फट गया जिससे मौके पर मौजूद इंद्र भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्टरी में मौजूद श्रमिकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस में शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के बजाय बृहस्पतिवार को फैक्टरी के गेट पर शव रखकर आर्थिक मदद की मांग की। सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।