{"_id":"62436544f821464cfe6dc3a9","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2360895127","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर की आत्मदाह की कोशिश
गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं ने गो हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को विजयनगर थाने के बाहर हंगामा किया। इस दौरान दो कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की भी कोशिश की। आरोप है कि 5 माह में 13 गो हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें एक ही कार का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मौके पर पहुंचे सीओ ने लोगों को शांत कराकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा विभाग के जिला मंत्री राजेश झा ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र में गो हत्यारे एक कार में गोवंश को डालकर ले जा रहे हैं। इस संबंध में विजय नगर थाना पुलिस, एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों को 13 बार ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, सोमवार रात भी सीसीटीवी फुटेज में एक कार में गाय ले जाने का वीडियो मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ प्रथम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।