फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad encounter case: SSP suspends Inspector Rajendra Tyagi alleging indiscipline

गाजियाबाद मुठभेड़ मामला: एसएसपी ने इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी को निलंबित किया, अनुशासनहीनता का है आरोप

Tue, 16 Nov 2021 05:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 16 Nov 2021 05:32 PM IST
सार

कथित तौर पर तबादले से नाराज होकर इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी बिना अनुमति लिए छुट्टी पर चले गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसएसपी पवन कुमार ने लोनी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) को विभागीय जांच के आदेश दिए थे। इसी जांच की रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Ghaziabad encounter case: SSP suspends Inspector Rajendra Tyagi alleging indiscipline
इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजियाबाद में गो तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने वाले लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी को निलंबित कर दिया गया है। उनपर अनुशासनहीनता का आरोप है। कथित तौर पर तबादले से नाराज होकर इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी बिना अनुमति लिए छुट्टी पर चले गए।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पवन कुमार ने लोनी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) को विभागीय जांच के आदेश दिए थे। इसी जांच की रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


थाने से हटने के बाद इंस्पेक्टर ने तस्करे में अधिकारियों पर सवाल उठाए थे। तस्करा लीक होने के बाद एसएसपी ने सीओ लोनी को जांच सौंपी थी। जीडी का यह तस्करा 14 नवंबर को ही सार्वजनिक हो गया, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed