{"_id":"61939d80fa0c075c20315213","slug":"ghaziabad-encounter-case-ssp-suspends-inspector-rajendra-tyagi-alleging-indiscipline","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद मुठभेड़ मामला: एसएसपी ने इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी को निलंबित किया, अनुशासनहीनता का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद मुठभेड़ मामला: एसएसपी ने इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी को निलंबित किया, अनुशासनहीनता का है आरोप
Tue, 16 Nov 2021 05:32 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 16 Nov 2021 05:32 PM IST
सार
कथित तौर पर तबादले से नाराज होकर इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी बिना अनुमति लिए छुट्टी पर चले गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसएसपी पवन कुमार ने लोनी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) को विभागीय जांच के आदेश दिए थे। इसी जांच की रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गाजियाबाद में गो तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने वाले लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी को निलंबित कर दिया गया है। उनपर अनुशासनहीनता का आरोप है। कथित तौर पर तबादले से नाराज होकर इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी बिना अनुमति लिए छुट्टी पर चले गए।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पवन कुमार ने लोनी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) को विभागीय जांच के आदेश दिए थे। इसी जांच की रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
थाने से हटने के बाद इंस्पेक्टर ने तस्करे में अधिकारियों पर सवाल उठाए थे। तस्करा लीक होने के बाद एसएसपी ने सीओ लोनी को जांच सौंपी थी। जीडी का यह तस्करा 14 नवंबर को ही सार्वजनिक हो गया, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन