फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA runs bulldozer on illegal constructions and colonies

Ghaziabad News: जीडीए ने अवैध निर्माण व काॅलोनियों पर चलाया बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
GDA runs bulldozer on illegal constructions and colonies
मुरादनगर। जीडीए प्रवर्तन जोन- 2 की ओर से करीब 66 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों व निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


प्रभारी प्रवर्तन जोन-2 के नेतृत्व में रविन्द कुमार द्वारा खसरा संख्या-20, बसन्तपुर सैंतली, नवीपुर बम्बा, दुहाई में करीब 20000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में, शिवांक शर्मा व जितेन्द्र दत्त शर्मा द्वार खसरा संख्या-629, 630, 631 व 632, शाहपुर निज मोरटा में करीब 26000 वर्ग मीटर में, दिनेश त्यागी, प्रवीण त्यागी की ओर से खसरा संख्या-622, शाहपुर निज मोरटा में करीब 10000 वर्ग मीटर में एवं योगेश शर्मा, मोहित त्यागी एवं अनुज त्यागी द्वारा खसरा संख्या-486 शाहपुर निज मोरटा में करीब 10000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में रोड चिह्नांकन के लिए मिट्टी भराई व ईंट चिनाई का कार्य किया जा रहा था। टीम को मौके पर कोई स्वीकृत मानचित्र, साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। जीडीए टीम ने उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के समय स्थानीय विकासकर्ताओं, निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया। प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हें नियंत्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed