{"_id":"68af4f19093dbb301108b14f","slug":"gda-ran-a-bulldozer-on-the-illegal-colonies-being-developed-in-23-bighas-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107021-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जीडीए ने 23 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जीडीए ने 23 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
मोदीनगर। अवैध कॉलोनी के रास्ते अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
मोदीनगर।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की टीम ने मोदीनगर और दुहाई में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध तरीके से विकसित की जा रही 23 बीघा कालोनियों पर बुधवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया। ध्वस्तीकरण से कोलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के आदेश पर जोन-दो में बुधवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। जीडीए के जोन-दो के प्रभारी ने बताया कि मोदीनगर के सीकरी खुर्द में में विक्रम सिंह पुत्र जगमोहन सिंह और विपिन कुमार व संजीव कुमार द्वारा संजीवनी स्टेट कालोनी के पास खसरा सं0-835 पर लगभग दस हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में व मुरादनगर के दुहाई में चित्रेश, यतेन्द्र पुत्रगण राजेन्द्र द्वारा खसरा सं0-176 पर लगभग नौ हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में और विजय चौधरी पुत्र राज सिंह के द्वारा खसरा सं0-105 पर लगभग चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में जीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। टीम ने यहां अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में सड़क, चहारदीवारी और साइट ऑफिस ध्वस्त किए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। कोलोनाइजरों ने ध्वस्तीकरण का विरोध किया मगर पुलिस की सख्ती के सामने उनकी एक न चली और जीडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई पूरी की।