{"_id":"5f181ce68ebc3e6396563d49","slug":"gda-action-will-be-intensified-against-illegal-construction162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण के खिलाफ तेज होगी जीडीए की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
सबहेड- प्राधिकरण की ओर से सीलिंग व ध्वस्तीकरण अभियान की बनाई जा रही नई कार्ययोजना - हर जोन में ध्वस्तीकरण की कार्यवाई के तय किए जाएंगे दिन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान में तेज होगा। अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच जीडीए ने अगस्त माह की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। प्रवर्तन प्रभारियों को जोनवार कार्यवाई इ कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नई कार्ययोजना में ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान के तहत प्रतिदिन एक और माह में हर जोन में दो-दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की योजना को शामिल किया जा सकता है। वर्तमान में जारी अभियान की अधिकारियों की ओर से नियमित समीक्षा की जा रही है। जीडीए की ओर से इस माह लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। जीडीए की ओर से राजेंद्रनगर में कई अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ सीलिंग की कार्रवाई की गई। राजनगर एक्सटेंशन के मोरटा में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने के साथ आसपास के क्षेत्रों में बनी अवैध दुकानों और भवनों को ध्वस्त किया गया था। बीते मंगलवार को भी मुरादनगर में जीडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। ऐसे में नई कार्ययोजना से अभियान में और तेजी आएगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि ध्वस्तीकरण और सीलिंग की नई कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। -------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।