Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: मंदिर का लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर विवाद, महंत की पत्नी से अभद्रता का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
gbd
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव कुम्हैड़ा में हनुमान मंदिर का लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि लाउडस्पीकर बंद कराने पहुंचे एक युवक ने महंत की पत्नी के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की। घटना के विरोध में ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने निवाड़ी थाने पहुंचकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कुम्हैड़ा स्थित हनुमान मंदिर में महंत अपने परिवार के साथ रहते हैं। गांव निवासी दीपक त्यागी और सोनू के अनुसार, शनिवार सुबह मंदिर के लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी नन्हे वहां पहुंचा और लाउडस्पीकर बंद कर दिया। मौके पर मौजूद महंत की पत्नी सावित्री देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। रात में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की आशंका में गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, जिसने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता निवाड़ी थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निशांत त्यागी, मधुर नेहरा, गुलशन राजपूत और शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे। एसीपी मोदीनगर सुनील भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर नन्हे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed