Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sensation as a dead body is found in the Hindon River

Ghaziabad News: हिंडन नदी में शव मिलने से हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sensation as a dead body is found in the Hindon River
कौशांबी। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित ब्रह्मपुत्र सोसायटी के पीछे हिंडन नदी में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रविवार सुबह हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसके दायें हाथ पर कलावा बंधा मिला है। प्रारंभिक जांच में शव दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे नदी के पास से गुजर रहे लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास की सोसायटी और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के बारे भी पता लगाया जा रहा है। डीसीपी ऋजुल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed