{"_id":"6b0c63f003923b175209413e","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1031793-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 22.87 करोड़ से संवरेंगे 40 गांव व कॉलोनियां, 77 विकास कार्यों को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 22.87 करोड़ से संवरेंगे 40 गांव व कॉलोनियां, 77 विकास कार्यों को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर निगम जिले के 40 गांवों व कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने के लिए 22.87 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मुरादनगर, शहर और साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग समेत 77 विकास कार्य कराए जाएंगे। महापौर सुनीता दयाल ने इन कार्यों को मंजूरी दे दी है। अवस्थापना निधि और 15वें वित्त आयोग से होने वाले इन कार्यों को निविदा प्रक्रिया में शामिल किया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
इन प्रमुख इलाकों की बदलेगी तस्वीर
मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के हरसांव, रईसपुर, मैनापुर, बम्हेटा, सदरपुर, महरौली, गढ़ी और सिकरोड़ गांव के साथ गंगापुरम, महेंद्रा एन्क्लेव, जागृति विहार, गार्डन एन्क्लेव, मानसरोवर कॉलोनी, राज कंपाउंड, राधा गार्डन व केशव कुंज में कार्य होंगे। शहर विधानसभा क्षेत्र के किराना मंडी, तुराबनगर, आंबेडकर रोड, शिवपुरी, प्रताप विहार सेक्टर-11, भाटिया मोड़, अकबरपुर बहरामपुर, सैन विहार, डूंडाहेड़ा, सेवानगर, वकील कॉलोनी, वाल्मीकि कुंज, खैरातीनगर, माता कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, राहुल विहार, बागु और क्रिश्चियननगर को शामिल किया गया है। वहीं, साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी, शहीद नगर, वजीराबाद रोड, कड़कड़ मॉडल, न्यू करहैड़ा, श्याम पार्क व बृज विहार आदि में विकास कार्य कराए जाएंगे।
सड़क, नाली और इंटरलॉकिंग पर जोर
इन क्षेत्रों में लंबे समय से जर्जर सड़कों, जलभराव और टूटी नालियों की शिकायतें मिल रही थीं। जनप्रतिनिधियों ने भी इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्ताव दिए थे। अब संबंधित क्षेत्रों में नाली निर्माण, सड़क मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स और साइड पटरी के काम कराए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन और जलनिकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि शहर के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार काम कराए जा रहे हैं। हाल ही में करीब एक हजार अन्य विकास कार्य भी निविदा प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से मिले प्रस्तावों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वार्डों की समस्याओं का समाधान हो सके।