{"_id":"68112dd12d8047aec30ba5e4","slug":"gangajal-not-supplied-in-many-areas-of-vasundhara-people-troubled-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-4392-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वसुंधरा के कई इलाकों में नहीं हुई गंगाजल की आपूर्ति, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वसुंधरा के कई इलाकों में नहीं हुई गंगाजल की आपूर्ति, लोग परेशान
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर 13 और 14 की कई जगहों पर मंगलवार को गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई। सोमवार शाम को भी कम दबाव से गंगाजल की आपूर्ति की गई थी। ऐसे में लोगों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदकर घरेलू कामकाज करने पड़ रहे हैं।
नियमित तौर पर रोजाना गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में रोष है। निरंतर शिकायत करने के बावजूद नगरनिगम की तरफ से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
वसुंधरा सेक्टर 14 निवासी कपिल ने बताया कि मंगलवार सुबह गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई। जब बार-बार मोटर चालू बंद की तब जाकर केवल पांच मिनट के लिए गंगाजल आया। पिछले चार दिन से पानी की आपूर्ति न होने से टैंक पूरी तरह खाली हो गया। घर में नहाने से लेकर खाना बनाने के लिए भी बाजार से बोतलबंद घरेलू कामकाज कर रहे हैं। वसुंधरा निवासी भुपेंद्र नाथ ने कहा कि सेक्टर 13 में भी गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई है।
सुबह से निवासी लगातार अधिकारियों को फोन करके और पोर्टल के माध्यम से शिकायत करते रहे, लेकिन सेक्टर में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हुई। लोगों ने बाजार से बोतल बंद खरीदकर ही घर के काम किए।
विज्ञापन
जीएम केपी आनंद ने बताया कि सभी जगहों पर पानी निश्चित तौर पर पहुंचाया जा रहा है। कहीं से हमारे पास पानी की शिकायत भी नहीं आई है। अगर कहीं पानी नहीं पहुंच रहा है। जल्द समाधान किया जाएगा।