{"_id":"57dc2a384f1c1b0d47d488f8","slug":"ganga-water-supply-may-be-shut-off-october-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अक्तूबर से बंद हो सकती है गंगाजल की सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 अक्तूबर से बंद हो सकती है गंगाजल की सप्लाई
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
गंगा वाटर
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचए की नौ कालोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को 12 अक्तूबर से गंगाजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। करीब एक महीने तक नहर की सफाई का काम किया जाएगा। इस दौरान सभी कालोनियों में नलकूप से पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस वर्ष भी गंगनहर की सफाई के दौरान पानी की किल्लत का सामना करना होगा। सिंचाई विभाग द्वारा मसूरी नहर पर गेट लगाने का काम फिलहाल पूरा नहीं हुआ है। सिंचाई विभाग 12 अक्तूबर से गंगाजल बंद कर नहर की सफाई का काम शुरू कर सकता है। इस दौरान वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी और डेल्टा कालोनी में गंगाजल की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
जल निगम की ओर से दिवाली पर गंगाजल बंद होने के चलते नगर निगम और जीडीए को वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। गंगाजल प्लांट के प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि दिवाली पर नहर की सफाई के चलते गंगाजल की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
अभी तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन संभवत: 12 अक्तूबर से गंगनहर की सफाई का काम शुरू हो सकता है।