फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gang rape victim student's health deteriorated

Ghaziabad News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की तबियत बिगड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gang rape victim student's health deteriorated
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की मंगलवार की दोपहर अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद छात्रा को परिजनों के साथ घर भेजा गया। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने से 164 के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस के अनुसार छात्रा का स्वास्थ्य ठीक होने पर बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार को कक्षा नौ की छात्रा के 164 के बयान दर्ज कराए जाने थे। महिला पुलिसकर्मी पीड़िता को घर से लेकर आई लेकिन रास्ते में ही छात्रा की तबियत खराब होने के चलते बयान दर्ज नहीं कराए गए। छात्रा को हल्का बुखार है और मानसिक तनाव में है। बताया कि पीड़िता का स्वास्थ्य दुरुस्त होने पर छात्रा के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हिरासत में लिए गए दो आरोपियों ने पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से इन्कार किया है। आरोपियों के मुताबिक वह छात्रा के नाबालिग सहपाठी के साथ आवास तक गए जरूर थे लेकिन उनका वारदात से कोई सरोकार नहीं है। पुलिस ने दो अन्य साथियों की तलाश में कई जगह तलाशी की लेकिन अभी पकड़ में नहीं आए हैं। बताया कि छात्रा के 164 के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। एसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी छात्रा का सहपाठी है, जबकि अन्य तीन अलग स्कूल में कक्षा 11 के दो और कक्षा 12 का एक आरोपी है। बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed