{"_id":"67d9cbd06b5f6e44020499c1","slug":"four-numbers-in-the-cdr-of-the-professor-who-became-omans-high-commissioner-are-suspicious-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2614-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ओमान का हाई कमिश्नर बनने वाले प्रोफेसर की सीडीआर में चार नंबरों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ओमान का हाई कमिश्नर बनने वाले प्रोफेसर की सीडीआर में चार नंबरों पर शक
विज्ञापन
कौशांबी। ओमान देश का हाई कमिश्नर बताकर वीवीआईपी प्रॉटोकॉल लेने की कोशिश करने वाले प्रो. कृष्ण शेखर राणा के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच चल रही है। पुलिस को कुछ संदिग्ध लोग मिले हैं, जिनकी तलाश शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक आरोपी प्रो. केएस राणा के बैंक खातों से खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।
13 मार्च को प्रो. केएस राणा की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उससे जुड़े लोगों की छानबीन में लगी थी। जब आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली तब उसमें करीब चार-पांच मोबाइल नंबर संदिग्ध पाए गए। पुलिस ने जब नंबरों की छानबीन शुरू की तब सभी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के बाहर की मिली।
प्रो. केएस राणा के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने में कुछ करीबियों और उनके परिचितों की संलिप्तता होने की आशंका जताई जा रही है। कौशांबी पुलिस ने अलग-अलग टीमें तैयार करते हुए संदिग्ध मोबाइल नंबर धारकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी के बैंक खातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक बैंक खातों से किसी भी तरह के अवैध आर्थिक लेनदेन या धोखाधड़ी के सुराग नहीं मिले हैं, लेकिन गंभीरता से जांच की जा रही है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीडीआर और बैंक खातों की जानकारी निकालने के बाद कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।