फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former MP Narendra Kashyap and three others including on charged

पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप समेत तीन पर चार्जफ्रेम

Wed, 24 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 24 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Former MP Narendra Kashyap and three others including on charged
narendra kasyap - फोटो : अमर उजाला

अपनी पुत्रवधू हिमांशी की मौत के मामले में राज्यसभा के पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी देवेंद्री और बेटे डा. सागर पर दहेज हत्या का मुकदमा चलेगा। मंगलवार को एडीजे-फर्स्ट संतोष कुमार ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के पर्याप्त साक्ष्य मानते हुए चार्जफ्रेम की कार्यवाही कर दी। कोर्ट ने अब अगली सुनवाई के लिए 5 सितंबर की तारीख नियत की है।

विज्ञापन


बता दें कि 6 अप्रैल को पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी कश्यप की लाश घर के ही बाथरूम से बरामद हुई थी। हिमांशी के परिजनों ने सांसद फैमिली पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पिछले माह पुलिस ने इस मामले की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद अब कोर्ट ने इस मामले में चार्जफ्रेम की कार्यवाही की है। इस मामले में गवाही के लिए 5 सितंबर की तारीख नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed