फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former member brother shot dead due to enmity in Bulandshahr

बुलंदशहर: रंजिश के चलते पूर्व सभासद के भाई को मारी गोली, घायल को नगर के निजी अस्पताल में कराया भर्ती

Sun, 30 May 2021 11:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 May 2021 11:18 PM IST
सार

रविवार की दोपहर मोहल्ला पंजाबियान निवासी प्रेम ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र मनीष निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर शिकारपुर तिराहे पर गया था। इसी दौरान मोहल्ला निवासी तीन भाइयों ने मनीष की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। साथ ही रोककर जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। 

विज्ञापन
Former member brother shot dead due to enmity in Bulandshahr
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके में शिकारपुर तिराहे के निकट पूर्व सभासद के भाई को कुछ लोगों ने रंजिश के चलते गोली मार दी। परिजनों ने आननफानन घायल को नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में घायल के पिता ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर मोहल्ला पंजाबियान निवासी प्रेम ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र मनीष निजी कार्य से बाइक पर सवार होकर शिकारपुर तिराहे पर गया था। इसी दौरान मोहल्ला निवासी तीन भाइयों ने मनीष की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। साथ ही रोककर जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन


गोली मनीष के पेट में जा लगी। जिससे मनीष घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। लोगों ने घायल के परिजनों को सूचित कर दिया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल के पिता ने यह भी बताया कि उक्त तीनों लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। जिसमें पूर्व में मुकदमा चल रहा है। 


घायल मनीष का भाई संजय सैनी अपने मोहल्ले से पूर्व में सभासद रह चुका है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed