{"_id":"682cd63a3d67fef2500e1b2e","slug":"for-the-second-consecutive-day-the-flying-squad-found-huge-irregularities-and-issued-warning-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-639169-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लगातार दूसरे दिन उड़नदस्ते को मिली भारी अनियमितता, चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लगातार दूसरे दिन उड़नदस्ते को मिली भारी अनियमितता, चेतावनी
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू के उड़नदस्ते ने मंगलवार को जिले के हाईटेक, आईपीईएम, आईएमईआर, आरकेजीआईटी, एचएलएम, मॉडर्न कॉलेज दुहाई आदि कॉलेजों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर भारी अनियमितता मिली, जिनको चेतावनी देकर व्यवस्था को दुरूस्त करने के आदेश दिए। 21 छात्र-छात्राएं ऐसे मिले, जिन्होंने प्रश्नपत्र, हाथ पर कुछ लिखा हुआ था, इनको चेतावनी दी गई।
उड़नदस्ते के समन्वयक शिवराज सिंह पुंडीर ने बताया कि उड़नदस्ते के सदस्य डॉ. जगवीर सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. भीष्म दत्त, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह सिंधु की टीम ने जिले के कॉलेजों में औचक निरीक्षण किया। केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त कराने के साथ उनको मुख्यालय से संबद्ध कराया गया। केंद्र व्यवस्थापकों को कहा गया कि वह अपने स्तर से प्रवेश द्वार के अलावा कक्ष के अंदर घुसने से पहले छात्र की तलाशी कराएं। किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। छात्रों से लिखित में लिया गया है कि आगे से उन्होंने परीक्षा नियमों का उल्लंघन किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूरी रिपोर्ट बनाकर यूनिवर्सिटी को भेजी गई।
निजी कॉलेजों में भारी अनियमितताएं
निजी कॉलेेजों में परीक्षा के दौरान भारी अनियमतताएं सामने आ रही हैं। खास बात यह है कि यह खामियां उड़नदस्ते ने खुद पकड़ीं। एक ही दिन में दो कॉलेजों में बीएड की परीक्षा में आठ नकलची पकड़े गए। जबकि, इससे पहले भी इन संस्थाओं में परीक्षाएं चल रही थीं, लेकिन आंतरिक दस्ते ने न तो कोई सूचना यूनिवर्सिटी को दी न ही कोई तलाशी कराई गई।