{"_id":"57fd12874f1c1b6e5228f8a2","slug":"festivals-of-cash-in-atm-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर एटीएम में कैश की भी ‘छुट्टी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर एटीएम में कैश की भी ‘छुट्टी’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। बीते शनिवार से हुई छुट्टियाें के चलते महानगर के अधिकांश एटीएम में कैश खत्म हो गया है। पहले नवरात्रि और फिर दशहरा पर्व पर कैश के लिए लोग एटीएम के चक्कर लगाते दिखाई दिए। बुधवार को मोहर्रम की छुट्टी के चलते भी लोगों को एटीएम में कैश की समस्या से रूबरू होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को महानगर के आर्यनगर चौराहे पर तीन बैंकों के एटीएम, रेलवे स्टेशन पर चारों बैंकों के एटीएम, बजरिया स्थित दो बैंकों के एटीएम, आरडीसी में विभिन्न बैंकों के करीब चार एटीएम, नवयुग मार्केट में कई बैंकों के पांच एटीएम, नेहरूनगर में दो एटीएम, शास्त्रीनगर में चार एटीएम, राजनगर में करीब चार एटीएम सहित लाइनपार के विजयनगर व प्रताप विहार में भी विभिन्न सरकारी और प्राइवेट बैंकों के एटीएम में कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन
अंबेडकर रोड स्थित प्राइवेट बैंक के एक-दो एटीएम में कैश तो था, लेकिन 100 के छोटे नोट ही निकल सके। गांधीनगर में दो, अंबेडकर रोड में तीन एटीएम में कैश निकालने पहुंचे लोगों को निराश हो लौटना पड़ा। तुराबनगर, नवयुग मार्केट, अंबेडकर रोड सहित विभिन्न बाजारों में खरीदारी को निकले लोगों को कैश की समस्या पेश आई।
विज्ञापन
1. आर्य नगर में एक एटीएम पर कैश लेने आए पुनीत ने बताया कि वे करीब 10 एटीएम के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन सभी में कैश नहीं था।
2. आरडीसी में एटीएम से कैश निकालने आए नितिन अग्निहोत्री ने बताया कि सरकारी के अलावा प्राइवेट बैंकों के एटीएम में भी कैश नहीं मिला। इससे खरीदारी में परेशानी पेश आई।
बैंकों के दावे हर बार हो जाते हैं फेल
सरकारी और निजी बैंकों की ओर से लंबी छुट्टियां पड़ने पर एटीएम में कैश की कमी नहीं होने देने के तमाम दावे किए जाते हैं। हर बार उनके दावों की हवा निकलती है। इस बार भी पांच दिन की लंबी छुट्टी पड़ने पर कैश की समस्या से दो चार होना पड़ा।