फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Faults increased after the rain, issues with blown jumpers, and intermittent power supply.

Ghaziabad News: बारिश के बाद बढ़ी फॉल्ट, जंपर उड़ने की समस्या, बार-बार आती जाती रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Faults increased after the rain, issues with blown jumpers, and intermittent power supply.

विज्ञापन
गाजियाबाद। बारिश के बाद शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह फॉल्ट और जंपर उड़ने की समस्या बढ़ गई। बार-बार बिजली की आवाजाही रात तक बनी रही। निगम को शाम तक तीनों जोन से फॉल्ट जंपर उड़ने की 700 से अधिक शिकायतें मिलीं। ऊर्जा निगम की टीम आपूर्ति बहाली के लिए मशक्कत करती रही। हालांकि, कई उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई कि जेई, एसडीओ ने उनके फोन नहीं उठाए।
जोन एक में फाॅल्ट होने से बिजली गुल होने की 250, जोन दो में 200 और जोन तीन में करीब 252 शिकायतें दर्ज कराई गईं। नेहरूनगर निवासी राहुल ने बताया कि दोपहर बाद कम से कम 10 बार बिजली ने झटका दिया। देहात क्षेत्र के खिमावती गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि खिमावती समेत छह से अधिक गांवों में दोपहर बाद बिजली नहीं आई। शाम को बिजली केवल आधे घंटे के लिए आई फिर चली गई। जन्माष्टमी पर लोगों का उत्साह कम हो गया। मंदिरों में भजन-कीर्तन के लिए जेनरेटर की व्यवस्था करनी पड़ी। उनका आरोप है कि इलाके के जेई और एसडीओ ने फोन नहीं उठाए। बाद में एक्सइएन को फोन किया गया। ऐसे ही मसूरी, नूरपुर, निवाड़ी, दुहाई, पाइपलाइन रोड, भोजपुर, गोविंदपुरम आदि इलाकों से भी लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश में नमी होने से जंपर उड़ने और अन्य तमाम तरह की समस्या हो जाती हैं। फिर भी अधीनस्थों को अलर्ट मोड़ पर किया गया था। समय रहते अधिकांश फॉल्ट ठीक किए गए।
विज्ञापन

-जन्माष्टमी पर भी बिजली न देने की शिकायत :
लालकुंआ निवासी सविता ने बताया कि जन्माष्टमी पर भी दिन में 12 बार बिजली आई और गई। सिद्धार्थ विहार, प्रतापविहार, विजयनगर, भीमनगर बागू में बिजली दो से तीन घंटे तक गुल रही। मानसरोवर पार्क बिजली घर से पोषित होने वाले तीन इलाकों में दो ढाई घंटे बिजली गुल रही। उनके आसपास की कॉलोनी के लोगों को भी इससे दिक्कत हुई। लोगों ने कहा कि त्योहार पर ऐसी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। नंदग्राम निवासी राजबीर ने बताया कि मामूली बूंदाबांदी शुरू हुई तभी बिजली चली गई। फिर रात तक कभी आई और कभी गई वाली स्थिति रही। उमस ने परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed