फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father pours toilet cleaner on daughter and himself for not giving money to drink alcohol

Ghaziabad News: शराब पीने को रुपये नहीं देने पर पिता ने बेटी और खुद पर डाला टॉयलेट क्लीनर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Father pours toilet cleaner on daughter and himself for not giving money to drink alcohol
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में शराब पीने के रुपये नहीं देने पर 45 साल के पिता ने मंगलवार शाम बेटी संग खुद पर टॉयलेट क्लीनर डाल लिया। शरीर पर झुलसने के निशान होने पर दोनों को जिला अस्पताल ले गए। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में युवक ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने खुद पर और 17 वर्षीय बेटी पर टायलेट क्लीनर डाल दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। महिला ने पति के खिलाफ बेटी पर टायलेट क्लीनर डालने, गाली-गलौज व धमकी का मुकदमा कराया है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटी की भी हालत ठीक है। वह उपचार के बाद घर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed