फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father files police complaint after 13-year-old girl fails to return home from school

'वो बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया': स्कूल गई 13 साल की मासूम हुई लापता, थाने में पीड़ित पिता ने बयां किया दर्द

Thu, 26 Feb 2026 06:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 06:46 PM IST
सार

गाजिायबाद में 13 वर्षीय किशोरी स्कूल गई थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसके पिता ने डासना वेव सिटी निवासी राकीब चौधरी पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया और पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

विज्ञापन
Father files police complaint after 13-year-old girl fails to return home from school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्र से 13 वर्षीय मासूम लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, नाबालिग के पिता ने दूरे संप्रदाय के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप, एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन


 वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक गैर संप्रदाय के युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। डासना वेव सिटी क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री जो 24 फरवरी को सुबह स्कूल गई थी, देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने शिकायत में राकीब चौधरी निवासी डासना वेव सिटी पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार पीड़ित पिता की दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed