{"_id":"681666735c7431a7c6076574","slug":"fake-brake-shoes-being-sold-with-logo-of-a-reputed-company-caught-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-625951-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नामचीन कंपनी का लोगो लगा बेचे जा रहे नकली ब्रेक शू पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नामचीन कंपनी का लोगो लगा बेचे जा रहे नकली ब्रेक शू पकड़े
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली स्थित एंड्यूरेंस टेक्नोलॉजी कंपनी का लोगो लगाकर नकली ब्रेक शू बेचने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के जांच अधिकारी ने हिंडन विहार स्थित दुर्गा इंटरप्राइजेज के मालिक अखिलेश मेहता के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में मेसर्स प्रोडक्ट आईपी इंडिया प्रालि की अन्य ब्रांच एंड्यूरेंस टेक्नोलॉजी वाहनों में प्रयोग होने वाले ब्रेक शू बनाती है। बताया कि एंड्यूरेंस टेक्नोलॉजी के जांच अधिकारी दीपक कुमार ने उन्हें बताया कि हिंडन विहार में उनकी कंपनी के नाम से नकली ब्रेक शू बेचे जा रहे हैं। शुक्रवार को नंदग्राम पुलिस टीम के साथ दीपक कुमार हिंडन विहार स्थित दुर्गा इंटरप्राइसेस पर पहुंचे। जांच अधिकारी ने ब्रेक शू पर अपनी कंपनी की मोहर और लोगो की जांच की। नकली ब्रेक शू उनकी कंपनी के नाम से बेचे जा रहे थे। मौके पर व्यापारियों की भीड़ एकत्र होने का लाभ उठाकर दुकानदार अखिलेश मेहता निवासी बजरिया दुकान छोड़कर भाग गया। दुकान से 340 ब्रेक शू के पीस टीम ने बरामद किए हैं, जिन्हें सील कर दिया गया है। दीपक कुमार की तहरीर पर कॉपी राइट अधिनियम 63 और 65 के अंतर्गत आरोपी दुकानदार अखिलेश मेहता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।