{"_id":"6a1dd47ca550fec7790d26d4","slug":"ev-subsidies-stalled-for-three-months-thousands-of-vehicle-owners-distressed-ghaziabad-news-c-30-gbd1037-899186-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन माह से अटकी ईवी सब्सिडी, हजारों वाहन स्वामी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन माह से अटकी ईवी सब्सिडी, हजारों वाहन स्वामी परेशान
विज्ञापन
गाजियाबाद। इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के खातों में नहीं पहुंच सकी है। फरवरी 2026 के बाद से सब्सिडी का आवंटन नहीं हो पाया है। इससे वाहन खरीदार परेशान हैं।
एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, शहर में ईवी सब्सिडी के लिए अब तक कुल 4,254 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 3811 आवेदनों को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन सिर्फ 1864 वाहन स्वामियों को ही भुगतान हो पाया है। बाकी आवेदक अब भी राशि जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लंबित मामलों में भुगतान प्रक्रिया जारी है और विभाग स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सब्सिडी भुगतान में आ रही दिक्कतों की जानकारी शासन स्तर पर भेज दी गई है। शासन से राशि जारी होते ही आवेदकों के खातों में सब्सिडी भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
वाहन स्वामियों का कहना है कि उन्होंने सब्सिडी मिलने की उम्मीद में बैंक से ऋण लेकर वाहन खरीदा था, लेकिन भुगतान में देरी के कारण अब मासिक किस्त जमा करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद राहत नहीं मिली है।