{"_id":"694d90681ca35db3b90b209e","slug":"entered-the-hotel-and-created-a-ruckus-threatened-to-vandalize-it-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-789414-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: होटल में घुसकर किया हंगामा, तोड़फोड़ की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: होटल में घुसकर किया हंगामा, तोड़फोड़ की धमकी दी
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी होटल में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। युवक ने होटल स्टॉफ के साथ अभद्रता की, होटल बंद कराने और तोड़फोड़ की धमकी दी है। होटल प्रबंधक की शिकायत पर नंदग्राम थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि दिल्ली के नांगलोई निवासी राजकुमार सिंह के मुताबिक वह वीवीआईपी होटल में प्रबंधक हैं। बताया कि वीवीआईपी सोसायटी निवासी गौरव त्यागी बुधवार को होटल में सात-आठ अज्ञात लोगों के साथ आया और अभद्रता करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो उसने होटल बंद कराने की धमकी दी। इस दौरान जब यह बताया गया कि होटल संचालन से संबंधित दस्तावेज और लाइसेंस उनके पास है जो की सराय एक्ट के तहत डीएम की तरफ से दिया जाता है। इतना कहने पर आरोपी ने धमकी दी कि यहां केवल उसका ही होटल चलेगा और यदि किसी अन्य ने होटल चलाया तो वह तोड़फोड़ मचा देगा। धमकी देकर आरोपी भाग गया। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।