फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Encroachments on major roads in Khoda to be removed soon; municipality issues warning.

Ghaziabad News: खोड़ा के प्रमुख मार्गों से जल्द हटेगा अतिक्रमण, नगरपालिका ने दी चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Encroachments on major roads in Khoda to be removed soon; municipality issues warning.
खोड़ा। खोड़ा क्षेत्र में प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी नगरपालिका परिषद ने शुरू कर दी है। नगर पालिका ने सार्वजनिक तौर पर सूचना जारी कर दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी संचालकों को चेतावनी दी है कि वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें। ऐसा नहीं करने पर पालिका की ओर से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

बुध बाजार, शनि बाजार, इतवार बाजार, नेहरू गार्डन से कविता पैलेस और कालू सीमेंट एजेंसी से थापर गेट तक नालियों के ऊपर बने अवैध रैंप और रेहड़ी-पटरी के कारण सड़कें संकरी हो रही हैं। इससे वाहनों की आवाजाही के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के दोनों तरफ नालियों को नगरपालिका की ओर से स्लैब से ढक दिया गया है। सफाई के लिए करीब 20 फीट की दूरी पर स्थान खाली रखा गया है, लेकिन स्थानीय दुकानदारों ने नालियों के ऊपर बने स्लैब पर सब्जी, फल और अन्य सामान रखकर कब्जा कर लिया है। कई जगह दुकानों को बढ़ाकर होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जगजीवन ने बताया कि सब्जी और फल विक्रेताओं के ठेले पर बचा कचरा नालियों में डाल दिया जाता है। इससे नाले आए दिन जाम हो जाते हैं। बारिश में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है। इससे जलभराव की समस्या पैदा होती है। लोगों का कहना है कि पिछले लंबे से अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्गों पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल ने बताया कि बार-बार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही हैं। शिकायत का संज्ञान लेकर दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। जल्द-से-जल्द सड़कें खाली नहीं की तो टीम के साथ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed