फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   election,ghaziabad

आखिरी दिन साहिबाबाद से संगीता और मोदीनगर से नीरज कुमारी समेत 31 ने भरा पर्चा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
election,ghaziabad
आखिरी दिन साहिबाबाद से संगीता और मोदीनगर से नीरज कुमारी समेत 31 ने भरा पर्चा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नामांकन के आखिरी दिन पांचों विधानसभा सीटों से 31 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। कांग्रेस ने साहिबाबाद सीट से संगीता त्यागी और मोदीनगर सीट से नीरज कुमारी प्रजापति को उतारा। आम आदमी पार्टी से गाजियाबाद सदर सीट से प्रत्याशी बनाए गए ललित यादव का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उनकी जगह उनके परिवार के ही निमित यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। निमित ने अंतिम दिन कलक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा भरा। नामांकन के आठों दिनों में कुल 73 प्रत्याशी मैदान में आए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी। 27 जनवरी को नाम वापसी का अंतिम दिन है। 10 फरवरी को मतदान होगा।

शुक्रवार को नामांकन करने वाले प्रत्याशी
गाजियाबाद :
नरेश कुमार राष्ट्रीय समाज पार्टी
पिंटू सिंह निर्दलीय
विवेक कुमार मिहिर सेना
निमित यादव आप
अमित शर्मा निर्दलीय
संजीव शर्मा निर्दलीय
सलमान याहिया आदर्श समाज पार्टी
अनिल मकवाना बहुजन मुक्ति पार्टी
साहिबाबाद
संगीता त्यागी कांग्रेस
अनिता ओझा राईट टू रिकॉल पार्टी
ओमपाल भारतीय हिंद फौज पार्टी
आजंकिया चौहान राष्ट्रीय जन जन पार्टी
जितेंद्र कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी
भूपेंद्र नाथ जन अधिकार पार्टी
सच्चिदानंद निर्दलीय
गीतांजलि निर्दलीय
औरंगजेब निर्दलीय
मोदीनगर
नीरज कुमारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वीरेंद्र कुमार पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी
अनिल निर्दलीय
मुरादनगर
निर्मल स्वतंत्र जनता राज पार्टी
राजकुमार त्यागी विजय भारत पार्टी
सुनील नायर राष्ट्रीय लोक सर्वाधिकार पार्टी
वीरेंद्र कुमार पब्लिक पॉलिटकिल पार्टी
प्रभात कुमार शर्मा निर्दलीय
लोनी
जय प्रकाश दूबे सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी
महताब एआईएमआईएम
विनोद कुमार वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल
सुमित निर्दलीय
----------------------------------------------------
कांग्रेस की नीरज लखपति और संगीता करोड़पति
गाजियाबाद। कांग्रेस से साहिबाबाद प्रत्याशी संगीता त्यागी के पास 40 तोला सोना है। वह तीन करोड़ 46 लाख की संपत्ति की मालिक हैं। वहीं मोदीनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज कुमारी 50 लाख की संपत्ति की मालिक हैं। हालांकि दोनों प्रत्याशी परास्नातक हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से सदर सीट प्रत्याशी निमित यादव के पास कार है। वहीं मोदीनगर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनिल कुमार भी करोड़ पति हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस : संगीता त्यागी
विधानसभा क्षेत्र : साहिबाबाद
उम्र 53 वर्ष, शिक्षा : बीएससी, बीएड
वाहन : तीन कार
जेवर : 40 तोला सोना, दो हीरे का सेट, आधा किलो चांदी
चल संपत्ति : करीब 40 लाख
अचल संपत्ति : तीन करोड़ दस लाख
5 लाख 69 हजार का कर्जा भी है।
कांग्रेस : नीरज कुमार प्रजापति
विधानसभा क्षेत्र : मोदीनगर
उम्र : 41 वर्ष, शिक्षा : एमए
स्वयं पर नकदी : 50 हजार
जेवर : 180 गाम सोना, एक किलो चांदी
चल संपत्ति : 18 लाख
अचल संपत्ति : 30 लाख
आप : निमित यादव
विधानसभा क्षेत्र : गाजियाबाद
उम्र : शिक्षा : एमकॉम
हाथ में नकदी : 22 हजार
चल संपत्ति : आठ लाख 43 हजार
पत्नी पर : एक लाख 44 हजार
स्वयं पर वाहन : कार
स्वयं पर कर्ज : 16 हजार 250 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed