फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-vehicles will be able to be charged at 13 locations from February

Ghaziabad News: फरवरी से 13 स्थानों पर चार्ज हो सकेंगे ई-वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
E-vehicles will be able to be charged at 13 locations from February
गाजियाबाद। इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों को फरवरी से शहर में 13 स्थानों पर चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। 13 स्थानों का चयन होने के बाद प्रकाश विभाग को इस कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी की गई है। यह कार्य फरवरी तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद 7 अन्य स्थानों को भी चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

चार जोन में कार्य शुरू, वसुंधरा जोन में जगह की तलाश
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कविनगर जोन में गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम रोड, डायमंड रेलवे फ्लाईओवर के नीचे और विवेकानंद नगर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं। सिटी जोन में रेट मंडी, नंदग्राम रोड, राजनगर एक्सटेंशन मेन रोड, हिंडन विहार श्मशान पार्किंग, साईं उपवन, पटेल मार्ग जीटी रोड और न्यू बस अड्डा मल्टी लेवल पार्किंग के पास काम चल रहा है। विजयनगर जोन में घोड़े वाले मंदिर, ताज हाईवे, गिरवर पटवारी भवन, सैया अस्पताल और अकबरपुर बहरामपुर ट्रांसफर स्टेशन के पीछे स्थान तय किए हैं। मोहन नगर जोन में राजेंद्र नगर में काम चल रहा है, जबकि मोहन नगर और वसुंधरा जोन में नए स्थानों के चयन की प्रक्रिया जारी है। निगम ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर सैरिफाई फर्म का चयन किया है। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा मिलने से शहर में वायु गुणवत्ता सुधार हो सकेगा। इन 20 स्थानों पर करीब 100 चार्जिंग पॉइंट शहरवासियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रति यूनिट देने होंगे 8.86 रुपये
जानकारी के अनुसार इस चार्जिंग स्टेशन पर आम लोग अपने ई-वाहनों को चार्ज कर पाएंगे। अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया कि उपभोक्ता को प्रति यूनिट 8.86 रुपये का भुगतान करना होगा। इन स्टेशनों पर यूपीआई के माध्यम से पेमेंट की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed