फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drug smuggler sentenced to 31 months imprisonment

Ghaziabad News: ड्रग्स तस्कर को 31 महीने कारावास की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler sentenced to 31 months imprisonment
गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी के दोषी शेर मोहम्मद को अदालत ने 31 महीने कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश विनोद कुमार ने पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम थाने के उपनिरीक्षक यतेंद्र कुमार 16 मई 2022 को वसुंधरा में चेकिंग कर रहे थे। पुलिस बल गश्त करते हुए गार्डनिया चौराहे पर पहुंचा तो एक व्यक्ति गार्डनिया चौराहे से अर्थला अंडरपास की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वालों को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि नशे में प्रयोग होने वाली गोलियां और पाउडर है। व्यक्ति ने अपना नाम शेर मोहम्मद निवासी विकास कुश सेवा समिति दिलशाद गार्डन बताया। उसने यह भी बताया कि वर्तमान में वह वसुंधरा की झोपड़ी में रह रहा है। तलाशी में उसके पास 30 एल्प्राजोलम व एल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ। शेर मोहम्मद ने बताया था कि गोलियों की पुड़िया बनाकर नशे के प्रयोग के लिए बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed