फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver falls off ROB along with horse-cart after being hit by a vehicle; dies

Ghaziabad News: वाहन की टक्कर के बाद आरओबी से तांगा समेत नीचे गिरा चालक, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Driver falls off ROB along with horse-cart after being hit by a vehicle; dies
गाजियाबाद। आरडीसी आरओबी पर सिहानी थाने के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तांगा चालक की जान चली गई। घटना शनिवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सब्जियों से भरा तांगा फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर चालक समेत नीचे जा गिरा। मामले की सूचना राहगीर ने थाना पुलिस को दी। टीम ने घायल को एमएमजी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर घायल को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में घोड़ी को भी चोट आई है। एसीपी ने बताया कि मामले में वाहन की तलाश की जा रही है। इस हादसे में एक बार फिर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही सामने आई है। पूर्व में हुए हादसों के बाद योजना बनाने के बाद उस पर कार्य नहीं किया गया। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि एक व्यक्ति ने सूचना दी कि चंद्रशिला अपार्टमेंट के सामने स्थित अंडरपास के पास एक व्यक्ति एवं तांगा दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया। मौके पर देखा तो उसके ऊपर आरओबी की रेलिंग टूटी हुई थी। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में नीचे पड़ा था। उसके पास ही सब्जियों से भरा तांगा भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने मामले की सूचना घायल के परिजनों को दी।
विज्ञापन

तांगा चालक की पहचान डासना के भूड़गढ़ी के रहने वाले आजाद(42) के रूप में हुई है। आजाद के भाई शहजाद निवासी ग्राम भूलगढ़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई आजाद सब्जी से भरा तांगा लेकर गाजियाबाद मंडी जा रहा था। चंद्रशिला अपार्टमेंट के सामने आरओबी के ऊपर से गुजरते समय किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह तांगा समेत नीचे जा गिरे। बताया कि आजाद को गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के लिए दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। दोपहर के समय उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओबी पर पहले भी हुए हादसे
यह पहला मामला नहीं है जब कोई वाहन इस आरओबी से नीचे गिरा हो। दिसंबर के महीने में रेलिंग तोड़कर नीचे गिरने से एक जान चली गई थी। इस हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी ने यहां हादसे रोकने की व्यवस्था का दावा किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोग की जान जाने के साथ वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पूर्व में हुए हादसे

-1 दिसंबर 2025- सिहानी गेट थाने के पास रेलिंग को तोड़कर कार आरओबी से नीचे जा गिरी, इसमें एक की माैत हो गई और एक घायल हुए।
-3 अप्रैल 2025- आरओबी से तेज रफ्तार कार से नीचे झुग्गी में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की माैत हो गई और एक महिला घायल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed