फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drinking water lines have been laid in three wards in Ghaziabad but water hasn t reached homes

लापरवाही: गाजियाबाद में तीन वार्डों में पेयजल लाइन तो डाल दी गई, पर आठ महीने बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा जल

Tue, 06 Jan 2026 11:18 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Jan 2026 11:18 PM IST
सार

एनएच नौ से सटे वार्ड 24, सात और एक में 80 हजार से अधिक आबादी सबमर्सिबल से सप्लाई पर निर्भर है। महरौली, काजीपुरा, बयाना, नायफल में लाइन बिछाई गई है। पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Drinking water lines have been laid in three wards in Ghaziabad but water hasn t reached homes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पेयजल लाइन डालने के आठ महीने बाद भी लोगों के घरों में पेयजल नहीं पहुंच सका है। इससे वार्ड 24 की करीब 20 हजार की आबादी के सामने पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। एनएच-नौ से सटे वार्ड 24 के महरौली, नायफल, काजीपुरा बयाना में आठ महीने पहले नगर निगम की ओर से पाइपलाइन डाली गई थी। करीब ढाई करोड़ की इस परियोजना का लोगों का लाभ नहीं मिल रहा है। पेयजल के लिए लोगों को सबमर्सिबल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं वार्ड एक, सात में भी पेयजल लाइन बिछा तो गई लेकिन शुद्ध पेयजल का संकट बना हुआ है।

विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रमोद चौधरी का कहना है कि एनएच-नौ से लगी इन कालोनियों में जलकल विभाग की ओर से पेयजल लाइन डाली गई है। नगर निगम की ओर से प्रत्येक कॉलोनियों में नलकूप लगाकर लोगों के घरों तक पाइपलाइन डाली गई। लोहामंडी में भी पाइपलाइन डाली गई है। पेयजल आपूर्ति होने पर यहां फैक्टरियों में काम करने वाले हजारों कर्मियों को फायदा होगा। बाजार से लोग पानी पीने का मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विकास सिंह का कहना है कि जगह-जगह पाइप लाइन शोपीस बनी हुई है। कई बार नगर निगम से मांग की गई कि पेयजल लाइन चालू कराई जाए लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विनोद चौधरी का कहना है कि जब पाइप लाइन बिछाई गई तो दावा किया गया कि छह महीने में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। आठ महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन सप्लाई शुरू नहीं हुई।

विज्ञापन

इन इलाकों में है पेयजल दिक्कत
महरौली, काजीपुरा, बयाना, नायफल, अकबरपुर बहरामपुर, सुदामापुरी, डूंडाहेड़ा, मैनापुर, आदर्शनगर, शांतिनगर समेत लाइनपार के कई क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल संकट बना हुआ है। लोग सबमर्सिबल या फिर बाजार से बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां पेयजल लाइन बिछाने के एक साल बाद भी अपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके पीछे की वजह जलनिगम और नगर निगम में समन्वय का अभाव बताया जा रहा है।

टयूबवेल का टैंक बना डस्टबिन
महरौली में लगाए गए नलकूप के टैंक में पानी तो नहीं आया लेकिन देखते ही देखते टैंक डस्टबिन बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंक में गंदे कपड़े और कूड़े का ढेर भरा हुआ है। स्थनीय निवासी ब्रह्मपाल का कहना है कि पानी सिस्टम की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

नलकूप के लिए जमीन नहीं मिलने से हो रही देरी
जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद का कहना है कि महरौली में एक नलकूप लगना है इसके लिए जमीन नहीं मिल रही है। जमीन के लिए स्थानीय पार्षद से मांग की गई है। नलकूप लगते ही पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। स्थानीय पार्षद पवन गौतम का कहना है कि जमीन की व्यवस्था करा दी गई है। जलकल विभाग की ओर से देरी हो रही है। जलापूर्ति होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed