फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Door-to-door garbage collection drawn from the firm hand

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से फर्म ने खींचे हाथ

Sun, 22 May 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage collection drawn from the firm hand
स्मार्ट सिटी की राह में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना रोड़ा बन सकती है - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी की राह में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना रोड़ा बन सकती है। प्राइवेट फर्म ने घरों, दुकानों से कूड़ा कलेक्शन कर उसे निस्तारित करने का कांट्रेक्ट तो ले लिया, लेकिन वर्क ऑर्डर होने के बावजूद काम शुरू नहीं किया। फर्म ने अब अपने हाथ पीछे कर लिए हैं। नगर निगम करीब डेढ़ महीने पहले फर्म को नोटिस जारी कर चुका है। योजना अभी भी शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की दावेदारी कर रहे शहरों में कई बिंदुओं पर केंद्र सरकार की ओर से मार्किंग की गई थी। इनमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम शामिल थी। स्वच्छ भारत मिशन में 73 शहरों में किए गए सर्वे में भी गाजियाबाद इन योजनाओं के न होने से पिछड़ गया था।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की दौड़ में भी यह रोड़ा बनी थी। नगर निगम ने बीते साल ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना वसुंधरा जोन से शुरू करने की प्लानिंग की थी। निगम अधिकारियों ने बताया कि वसुंधरा, कौशांबी, सूर्य नगर, ब्रिज विहार, रामप्रस्थ, रामपुरी और साइट-4 इंडस्ट्रियल एरिया में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी में एक प्राइवेट कंपनी को ठेका दे दिया गया था। कूड़ा कलेक्शन की एवज में यूजर चार्ज भी तय कर दिए गए थे। बावजूद इसके यह योजना पांच महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकी।


फर्म को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जवाब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू की जाएगी। अन्य कालोनियों में भी शुरू करने के लिए टेंडर कॉल किए गए हैं। - डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त

आज भी नहीं होगी कूड़ा लिफ्टिंग

 तीन दिन से शहर में कूड़ा लिफ्टिंग नहीं हो रही। दो हजार टन से ज्यादा कचरा कालोनियों में सड़कों किनारे पड़ा है। बदबू की वजह से कालोनियों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब चौथे दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से कूड़ा लिफ्टिंग नहीं हो पाएगी।

दरअसल, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नगर निकाय कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल की वजह से दो दिन शहर में कूड़ा लिफ्टिंग नहीं हुई। प्रतिदिन 850 मीट्रिक टन कचरा शहर की सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है।

तीसरे दिन हड़ताल खत्म हुई तो सिटी जोन की सभी कूड़ा लिफ्टिंग की गाड़ियों को कैला भट्टा क्षेत्र में लगा दिया गया। शब-ए-बारात के चलते यहां विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ऐसे में अन्य कालोनियों से कूड़ा लिफ्ट नहीं हो पाया।


अब रविवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से कूड़ा लिफ्टिंग करने वाले वाहन नहीं चलेंगे। हालांकि अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा का कहना है कि जिन क्षेत्रों में अधिक दिक्कत होगी वहां कूड़ा लिफ्ट कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed