फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Doctor attacked for opposing walking of pitbull

Ghaziabad News: पिटबुल को घुमाने का विरोध करने पर डॉक्टर पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Doctor attacked for opposing walking of pitbull
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के राजबाग में पिटबुल को खुला छोड़कर घुमाने का विरोध करने पर पिटबुल के मालिक व अन्य कई लोगों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर हमला कर घर में तोड़फोड़ की। आरोप है कि बचाव करने आए दो लोगों को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद है। साहिबाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बावजूद घायलों का मेडिकल नहीं कराया।
विज्ञापन


दिल्ली के निजी अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ राजबाग में रहते हैं। कॉलोनी में रहने वाले विकास ने दो पिटबुल कुत्ते पाल रखे हैं। उनका आरोप है कि विकास आए दिन उनके घर के पास दोनों कुत्तों को खुला छोड़कर घुमाते हैं। इस दौरान लोग कुत्तों के हमला करने के डर से बाहर निकलने में घबराते हैं जबकि, एक कुत्ता उन पर कई बार हमला करने का प्रयास कर चुका है। उन्होंने घर में भाग कर अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन

सोमवार की रात उन्होंने विकास से दोनों पिटबुल को चेन में बांधकर घुमाने के लिए कहा तो उनकी आपस में कहासुनी हो गई। विरोध करने के बाद वह अपने घर चले गए। आरोप है कि रात करीब 11:40 बजे विकास ने सात-आठ लोगों के साथ मिलकर उनके घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। दो किरायेदारों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनकी भी पिटाई की। बताया कि साहिबाबाद कोतवाली पुलिस को हमले की शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया लेकिन, पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि घटना की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर पिटबुल के मालिक पर कार्रवाई की गई है। शुरुआत में घायलों ने मेडिकल कराने से मना किया था। उनके दोबारा आने पर मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed