{"_id":"581395464f1c1b980dbc1c0c","slug":"diwali-last-metro-at-10-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के दिन अंतिम मेट्रो रात 10 बजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के दिन अंतिम मेट्रो रात 10 बजे
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के दिन अगर मेट्रो से घर लौटना हो तो रात 10 बजे से पहले ही मेट्रो में चढ़ जाएं। डीएमआरसी ने रविवार को अंतिम मेट्रो के संचालन का वक्त डेढ़ घंटे घटा दिया है। इसके बाद मेट्रो सेवा बंद हो जाएगी।डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि रविवार को अंतिम मेट्रो रात 10 बजे ही वैशाली मेट्रो स्टेशन से मिलेगी।
विज्ञापन
यह व्यवस्था सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशन दिलशाद गार्डन, रिठाला, जहांगीरपुरी, हुड्डा सिटी सेंटर, नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर 21, यमुना बैंक, वैशाली, इंद्रलोक, मुंडका, केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर मेट्रो स्टेशन के लिए रहेगी। आमतौर पर रात करीब साढ़े 11 बजे तक मेट्रो का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
साथ ही इस दिन मेट्रो का संचालन सुबह साढ़े चार बजे शुरू किया जाएगा, जिसे सामान्य स्थिति में सुबह छह बजे से संचालित किया जाता है।भाई दूज पर यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए हर लाइन पर दो अतिरिक्त स्टैंड बाई मेट्रो रहेंगी।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की मदद और मार्गदर्शन करने के लिए अतिरिक्त एजेंट तैनात किए जाएंगे। साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर भी होंगे।इस दौरान मेट्रो के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।