फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand to build 50 bed Quarantine Center in Delta Colony area

डेल्टा कॉलोनी क्षेत्र में 50 बेड का क्वारंटाइन सेंटर बनवाने की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Demand to build 50 bed Quarantine Center in Delta Colony area
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- वार्ड-94 सूर्यनगर के पार्षद कुमार माहेश्वरी ने जीडीए उपाध्यक्ष को लिखा पत्र - क्वारंटाइन सेंटर बनने से डेल्टा क्षेत्र की 6 कॉलोनियों के हजारों लोगों को मिलेगी राहत - क्वारंटाइन सेंटर में 50-50 पलंग-गद्दे, 10 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य सामान की मांग की माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। साहिबाबाद के डेल्टा कॉलोनी क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर बनाने की मांग उठने लगी है। वार्ड-94 सूर्य नगर के पार्षद कुमार माहेश्वरी ने 50 बेड का क्वारंटाइन सेंटर बनवाने की मांग जीडीए से की है। क्वारंटाइन सेंटर बनने से डेल्टा कॉलोनी क्षेत्र में आने वाले सूर्यनगर, रामप्रस्थ और बृजविहार सहित छह कालोनियों के लोगों को राहत मिलेगी। क्वारंटाइन सेंटर बनाने की मांग को लेकर डेल्टा कॉलोनी क्षेत्र में वार्ड-मोहल्ला निगरानी समिति की बैठक आयोजित। बैठक में ही क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर बनवाए जाने की मांग उठी। वार्ड-94 के पार्षद कुमार माहेश्वरी ने कहा कि डेल्टा कॉलोनी क्षेत्र में आने वाली कॉलोनिया गाजियाबाद की सीमा में होते हुए भी व्यवहारिक रूप से कटी हुई हैं। सभी 6 कॉलोनियों के निकटतम ईएसआई अस्पताल यहां से 13 किलोमीटर पर है। आस पास कोई सरकारी अस्पताल नहीं है। ऐसे में यहां 50 बेड क्वारंटाइन सेंटर बनवाना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने जीडीए को सुझाव देते हुए कहा कि डेल्टा कॉलोनी क्षेत्र में आने वाले चंद्रनगर क्लब या विद्या भारती स्कूल, सूर्यनगर को क्वारंटाइन सेंटर में बदला जा सकता है। अगर जीडीए अनुमति देता है तो अगले पांच-सात दिन में ही क्वारंटाइन सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। उनकी ओर से जीडीए उपाध्यक्ष के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी इस बाबत पत्र भेजा गया है। जीटीए सचिव संतोष कुमार राय ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर के बाबत अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलते के बाद आगे जरूरी कार्रवाई की जाएगी। ---------------- क्वारंटाइन सेंटर में इन वस्तुओं की मांग की गई डेल्टा कॉलोनी क्षेत्र में क्वारंटाइन सेंटर के लिए 50 पलंग, 50 गद्दे, 150 चादर, 10 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर, 10 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर, 50 ऑक्सीटर सहित अन्य सामान की मांग की गई है। ----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed