फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand for stoppage of Vande Bharat Express train at Hapur railway station

Ghaziabad News: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of Vande Bharat Express train at Hapur railway station
हापुड़। मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव की फिर से मांग उठी है। स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव मिलने से सैकड़ों रेलयात्रियों को राहत मिलेगी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मेरठ से लखनऊ के बीच हो रहा है। लेकिन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को ठहराव नहीं मिला है, ट्रेन के संचालन की शुरुआत से ही ठहराव की मांग उठ रही है। ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण इसका संचालन वाराणसी तक कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


रेलमंत्री को लिखे पत्र में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि व्यापारी, उद्यमी व अन्य रेलयात्री हापुड़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग उठा रहे हैं। ट्रेन का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाए और ट्रेन का संचालन अयोध्या के रास्ते वाराणसी तक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनवरी 2025 से रेलवे की नई समयसारिणी लागू हो रही है, इसमें ट्रेन का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया जाएग। इससे लखनऊ के साथ ही अयोध्या और बनारस जाने वाले रेलयात्रियों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed