{"_id":"66a563700852fc770406b018","slug":"delhi-meerut-expressway-will-be-closed-when-dak-kawand-starts-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-428741-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डाक कांवड़ शुरू होने पर बंद हो जाएगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डाक कांवड़ शुरू होने पर बंद हो जाएगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार 28 जुलाई की रात 12 बजे से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को बंद करना तय हुआ है लेकिन कांवड़ियों की संख्या को देखकर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को एक दो दिन के लिए एक्सप्रेसवे से होकर जाने की सहूलियत मिल जाएगी। पुलिस ने एक्सप्रेसवे से डाक कांवड़ निकालने का प्लान बनाया है।
कांवड़ यात्रा शुरू होते ही पुलिस ने शहर में पहले भारी वाहनों का आवागमन बंद किया। इसके बाद कांवड़ियों की संख्या को देखकर हल्के वाहन को भी कांवड़ मार्ग से डायवर्ट करके वैकल्पिक मार्गों से भेजना शुरू कर दिया है। मेरठ रोड पर फिलहाल एक लेन को बंद किया गया है। संख्या बढ़ने पर दोनों लेन भी बंद किए जा सकते हैं। वहीं, मेरठ रोड पर डाक कांवड़ आने से अन्य कांवड़ियों को कई बार परेशानी झेलनी पड़ती है और डाक कांवड़ को भी परेशानी होती है।
पिछले साल करीब 35 फीसदी डाक कांवड़ एक्सप्रेसवे से निकाली गई थी। इसलिए पुलिस ने इस बार सभी डाक कांवड़ एक्सप्रेसवे से निकालने की योजना बनाई है। एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान में एक्सप्रेसवे 28 जुलाई की रात से बंद होना तय हुआ है लेकिन लोगों को भी परेशानी न हो ऐसे में सख्ती डायवर्जन प्लान लागू न करके कांवड़ियों की संख्या को देखकर और डाक कांवड़ आनी शुरू होने पर एक्सप्रेसवे बंद कर दिया जाएगा।