{"_id":"6834c4d2e6c718bfab06f89e","slug":"deadly-attack-on-couple-in-dispute-over-car-parking-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-643694-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाड़ी पार्किंग करने के विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाड़ी पार्किंग करने के विवाद में दंपती पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर प्रताप विहार में रहने वाले दंपती पर पास में रहने वाले कुछ लोगों ने गाड़ी खड़ी करने को लेकर चाकू व सरियों से हमला कर दिया। दोनों को आरोपियों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। महिला ने कई लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। विजयनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसीपी विजयनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जापुर निवासी महिला मुजरीन ने शहजाद, परवेज, आमिर खान व नौशाद के खिलाफ विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 23 मई की रात लगभग ग्यारह बजे वह और उसके पति दुकान से घर आए थे।
इस दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर उपरोक्त लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि तभी उक्त चारों ने उनके पति पर चाकू, सरिया व डंडो से हमला कर दिया। आरोपी इस दौरान धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।