फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deadline fixed, toll fee increased from April 1

Ghaziabad News: रेट हुए तय, एक अप्रैल से बढ़ जाएगा टोल शुल्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Deadline fixed, toll fee increased from April 1
गाजियाबाद। एक अप्रैल से ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करना वाहन मालिकों के लिए महंगा हो जाएगा। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) एक अप्रैल से टोल शुल्क में पांच फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को एनएचएआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुई बैठक में टोल की नई दरों को मंजूरी मिल गई है। हालांकि छोटी दूरी के सफर के लिए छोटे प्राइवेट वाहनों की टोल दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन व्यावसायिक वाहनों की दरों को कम या ज्यादा सभी दूरी के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत अन्य एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क की वसूली की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनियों को दिया हुआ है। अनुबंध के मुताबिक हर साल टोल शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने का प्रावधान किया गया है, लेकिन टोल की दरें प्राइवेट कंपनियां नहीं बल्कि एनएचएआई तय करता है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि टोल की संशोधित दरों का प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया गया था, बृहस्पतिवार को हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में मंथन के बाद इन्हें स्वीकृति मिल गई है। अब सार्वजनिक सूचना जारी कर एक अप्रैल से इन दरों को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वर्तमान टोल दरें

स्थान कार (पहले) अब ---- हल्के वाणिज्यिक वाहन (पहले) --- अब
मवीकलां से दुहाई -- 60 60 95 -- 95
मवीकलां से रसूलपुर -- 70 70 110 115
मवीकलां से डासना -- 75 रुपये 75 120 125
मवीकलां से बील अकबरपुर-- 115 रुपये 115 185 190
मवीकलां से फतेहपुर-रामपुर -- 135 140 रुपये 215 220
मवीकलां से मौजपुर -- 190 195 रुपये 310 315
छज्जू नगर -- 245 250 395 405
---
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वर्तमान टोल दरें

स्थान कार (पहले) --- अब ------ हल्के व्यावसायिक वाहन (पहले) ----- अब
विज्ञापन
विज्ञापन

सराय काले खां से रसूलपुर -- 105 110 175 180
सराय काले खां से भोजपुर -- 135 140 220 225
सराय काले खां से मेरठ ---- 160 रुपये --- 165 260 रुपये 265
----
इंदिरापुरम से रसूलपुर 55 55 90 90
इंदिरापुरम से भोजपुर 85 85 135 140
इंदिरापुरम से मेरठ -- 110 रुपये --- 110 175 रुपये 180
---

डूंडाहेड़ा से रसूलपुर 35 35 55 55डूंडाहेड़ा से भोजपुर 60 65 100 100

डूंडाहेड़ा से मेरठ -- 85 रुपये --- 90 140 रुपये 145
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed