{"_id":"65c293ee37a6a2823c0dfba2","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-family-members-expressed-fear-of-murder-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-303219-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के बागू स्थित आंबेडकर पार्क में एक पेड़ पर मंगलवार सुबह अमित कुमार (37) का शव गमछे के बने फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पहले तो हत्या की आशंका जताते हुए करीब चार घंटे तक हंगामा किया इसके बाद किसी पर शक नहीं होने की बात कही। मौके पर एसीपी वेव सिटी और क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस को मौके से और अमित के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
अमित के छोटे भाई सुरजीत की पत्नी शीतल ने बताया कि अमित सेटरिंग का काम करते थे। शीतल की बड़ी बहन हिना ही अमित की पत्नी है। वह एक महीने से मायके गई हुई थी। सोमवार को ही वह वापस लौटी थी। शीतल ने बताया कि उनके पति सुरजीत दो महीने से एक मामले में जेल में बंद थे। सोमवार को ही वह जमानत पर आए थे। सोमवार रात सभी खुश थे। करीब 12 बजे उनके जेठ अमित घर से बाहर गए थे। कुछ देर में वापस आ गए। इसके बाद वह कब बाहर गए किसी को नहीं पता चला और सुबह उनके पेड़ से लटके होने की सूचना मिली।
एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छह महीने पहले अमित के चचेरे भाई का भी लटका मिला था शव
शीतल ने बताया कि उनके चचेरे देवर शिवा (17) का शव भी इसी पेड़ से लटका मिला था। मामले में कुछ लोगों पर शक जाहिर करते हुए परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।