केमिस्ट एसोसिएशन ने बच्चों के चार कफ सीरप की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक
सार
सोनीपत की मेडन फार्मा कंपनी के चार कफ सीरप को डब्ल्यूएचओ ने प्रतिबंधित कर दिया है। औषधि निरीक्षकों को भी छापेमारी कर सीरप जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।हरियाणा की कंपनी के बनाए चार कफ सीरप प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मैग्रिप एन कोल्ड सीरप और मेकॉफ बेबी कफ सीरप को जिले में क्रय विक्रय पर रोक लगा दी गई है। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने सभी दवा दुकानदारों को सूचना भेजी है कि यह चार कफ सीरप अगर किसी दुकानदार के पास है तो वह ना बेचें और ना ही इस कफ सीरप को खरीदें।
विज्ञापन