{"_id":"5ef875a48ebc3e4316321729","slug":"crime169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में लूटपाट करने वाले गिरोह के दो धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में लूटपाट करने वाले गिरोह के दो धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी थाना पुलिस ने वैशाली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो के पास से ऑटो सवार दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह ऑटो में लोगों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, चाकू और ऑटो बरामद किया है। आरोपियों ने एक सप्ताह में कई वारदात करना कबूल किया है।
सीओ अंशु जैन ने बताया कि वैशाली चौकी इंचार्ज बीसी शर्मा शनिवार रात को पुलिस की टीम के साथ वैशाली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक ऑटो चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर ऑटो को पकड़ लिया। ऑटो सवार दो लोगों की तलाशी ली तो एक के पास से तमंचा-कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संदीप निवासी एफ ब्लॉक नंदग्राम थाना सिहानीगेट और अजय निवासी गली नंबर 2 नंदग्राम आश्रम नयी बस्ती थाना सिहानीगेट हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह सवारियां बैठकार लूटपाट करने की फिराक में थे। एक सप्ताह पूर्व एनएच 24 और राजनगर एक्सटेंशन में राहगीरों से रुपये, कपड़े, मोबाइल आदि लूटकर धक्का देकर भाग गये थे। संदीप 2017 में मोदीनगर से बैट्री चोरी में जेल जा चुका है। अजय वर्ष 2018 में थाना सिहानीगेट से मोबाइल लूट में जेल गया है । दोनों जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन